{"_id":"6a5e61275013127626064b80","slug":"student-left-home-after-a-dispute-missing-person-report-filed-kasganj-news-c-175-1-agr1054-150959-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: घर से नाराज होकर निकली थी छात्रा, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: घर से नाराज होकर निकली थी छात्रा, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
फोटो39लापता छात्रा शिवकुमारी ।स्रोत:परिजन
सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम न्यौली से एक 19 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। परिवार वालों ने उसे अपने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी ढूंढा, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फिलहाल पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है।
न्यौली निवासी अमान सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी 19 साल की बेटी शिवकुमारी 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो परेशान होकर परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसी हर संभावित जगह पर उसे ढूंढा, पर वह कहीं नहीं मिली। पिता के अनुसार, उनकी बेटी का पहले टीबी का इलाज भी चल चुका है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आसपास के इलाकों में छात्रा की तलाश की जा रही है।