फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Expectation of persons with disabilities receiving six months' pension in a lump sum.

Kasganj News: दिव्यांगों को छह माह की पेंशन एक साथ मिलने की उम्मीद

Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 10 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। अस्सी फीसदी या अधिक दिव्यांगता वाले करीब 1,300 लाभार्थियों की लंबित पेंशन का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरुआत में अप्रैल से सितंबर तक छह माह की छह हजार रुपये की पेंशन एक साथ खातों में पहुंच सकती है। नई भुगतान प्रणाली लागू होने के दौरान तकनीकी और प्रक्रियागत बदलाव के चलते पहली किस्त जारी होने में देरी हुई।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में करीब 9,300 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। इनमें लगभग 8,000 की दिव्यांगता 80 फीसद से कम है। इन्हें अप्रैल, मई और जून 2026 की पहली त्रैमासिक किस्त के रूप में तीन हजार रुपये जुलाई में मिल चुके हैं। वहीं, 80 फीसदी या अधिक दिव्यांगता वाले करीब 1,300 लाभार्थियों को इस अवधि की पेंशन नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन




80 फीसदी या अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों की पेंशन भुगतान प्रक्रिया नई व्यवस्था से प्रभावित हुई थी। अप्रैल से सितंबर तक की छह माह की पेंशन भुगतान की प्रक्रिया पूरी होते ही धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। - रोहित कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed