{"_id":"6aa2f269b091c800e805e4fa","slug":"death-of-a-cancer-patient-and-a-respiratory-patient-kasganj-news-c-175-1-kas1001-153600-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एक कैंसर और एक सांस रोगी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एक कैंसर और एक सांस रोगी की मौत
Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में दो गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की मौत हो गई। एक मरीज कैंसर पीड़ित था तो दूसरा सांस रोगी था। दोनों मरीजों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीजों की मौत से परिजन चीत्कार कर उठे।
कैंसर मरीज गंगा सिंह निवासी लल्लूपुरा का बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिजन बरेली के अस्पताल से अपने गांव ले आए। यहां हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सोरोंजी इलाके के गांव नगला सेड़ू के सांस रोगी रामप्रकाश को सांस उखड़ने पर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन तक उपचार चला, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।
सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि दोनों रोगियों को गंभीर अवस्था में यहां लाया गया था। कैंसर रोगी के पूरे शरीर में कैंसर फैला हुआ था जबकि दूसरा रोगी सांस रोग से पीड़ित था।