फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Special attention will be paid to the health of Kanwariyas; private hospitals have been instructed to remain on alert round-the-clock.

Kasganj News: कांवरिया की सेहत पर रहेगी खास नजर, निजी अस्पतालों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

Sat, 25 Jul 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 25 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जनपद के निजी चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम संचालकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर उन्हें यात्रा अवधि में पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को आपात स्थिति में उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए निजी चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता के साथ ही आवश्यक जीवनरक्षक दवाएं, ऑक्सीजन, आपातकालीन उपकरण और एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए। हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण, सड़क दुर्घटना अथवा किसी अन्य आकस्मिक चिकित्सा स्थिति में मरीज को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। गंभीर मरीजों को आवश्यकता के अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थान में समयबद्ध रेफरल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो।
विज्ञापन

बैठक में कांवड़ यात्रा की अवधि में निजी चिकित्सालयों की आपातकालीन सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित करने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। साथ ही, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम संचालकों से कांवड़ यात्रा को सकुशल और सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. कुंवर उत्कर्ष सहित जनपद के विभिन्न निजी चिकित्सालयों एवं नर्सिंग होम के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed