{"_id":"6a9b0d2397c2d81922004bc1","slug":"sp-district-president-expressed-objection-to-the-administrations-bulldozer-action-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153294-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सपा जिलाध्यक्ष ने प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर जताया एतराज
विज्ञापन
फोटो62पटियाली में पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करते सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव। स्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाली। हजरत अमीर खुसरो पुस्तकालय के पास बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने नजूल भूमि को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की थी। सपा जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को कब्जा धारक परिवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए एतराज जताया।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव शुक्रवार शाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा धारक विशाल कश्यप के परिवार से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। बातचीत के दौरान परिवार ने दावा किया कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है, जबकि प्रशासन ने इसके नजूल भूमि होने की बात कहते हुए कार्रवाई कर दी।
मामले में सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस सरकार में पीडीए समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कश्यप समाज से आने वाले परिवार के पास जमीन की खतौनी है। वे नगर पंचायत में टैक्स भी जमा कर रहे थे। उनका आरोप है कि परिवार की बेटियों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सपा जिलाध्यक्ष ने परिवार की फोन पर सांसद देवेश शाक्य से वीडियो कॉल पर बात भी कराई। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कब्जा हटाने की प्रक्रिया के दौरान प्रशासन को मानवीय पहलुओं और संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए था। जिलाध्यक्ष ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले को समाजवादी पार्टी प्रमुखता से विधानसभा में उठाएगी। परिवार को मदद दिलाने के लिए हरसंभव मदद करेगी।