{"_id":"69dd3246fbd200a6bd0fa59b","slug":"sp-along-with-police-force-did-foot-patrol-in-the-city-kasganj-news-c-175-1-kas1003-146174-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एसपी ने पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त
विज्ञापन
-आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर यातायात की परखी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार रात पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों, व्यस्त बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।
एसपी ने शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया। गश्त का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि जयंती समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। इस दौरान सीओ सदर आंचल चौहान, कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा और महिला थाना प्रभारी शांति देवी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
अफवाहों से बचने की अपील
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निरंतर प्रभावी चेकिंग की जाए।