फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Sisters braved traffic jams to reach their brothers; wrists will be adorned today.

Kasganj News: जाम से जूझकर भाइयों तक पहुंचीं बहनें, आज सजेगी कलाई

Thu, 27 Aug 2026 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sisters braved traffic jams to reach their brothers; wrists will be adorned today.
फोटो 12 - कासगंज के बिलराम गेट बाजार में जाम के कारण स्कूटी सवार महिला से लड़ता ढकेल ई-रिक्शा च
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व से पहले खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़ ने बृहस्पतिवार को शहर की यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। मुख्य बाजारों के साथ-साथ शहर के चारों प्रमुख रास्तों सहावर गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट और नदरई गेट पर जाम लगा रहा, जिससे राहगीर परेशान रहे। कई जगहों पर ई-रिक्शा चालकों व अन्य वाहन चालकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
विज्ञापन

बाजारों में चारपहिया वाहनों और ई-रिक्शों की बेतरतीब आवाजाही व सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती गई। चारों गेटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन वाहनों की अत्यधिक संख्या के आगे उनकी कोशिशें नाकाम साबित हुईं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि यातायात पुलिस ने रक्षाबंधन से पूर्व कोई ठोस रूट प्लान, ई-रिक्शा नियंत्रण और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की होती, तो यह नौबत न आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
अतिक्रमण भी बन रहा कारण
कासगंज। शहर के मुख्य बाजारों में सड़क किनारे दुकानदारों का बढ़ता अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह बन रहा है। दुकानों के आगे सामान रखे होने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। रक्षाबंधन से पहले बाजारों में बढ़ी भीड़ ने समस्या और गंभीर कर दी। यदि समय रहते अतिक्रमण हटवाया दिया जाता तो जाम की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ता।
-----------------------
रेंगते नजर आए वाहन, लोग रहे परेशान
सिढ़पुरा। कस्बा के बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ ने यातायात व्यवस्था की रफ्तार रोक दी। सुबह हल्की बारिश के बाद दोपहर 12 बजे मौसम साफ होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी। शाम तक मुख्य चौराहों और मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ ई-रिक्शा भी रेंगते नजर आए। सड़क किनारे अतिक्रमण, हथठेले और बेतरतीब खड़े वाहनों ने परेशानी बढ़ाई। ई-रिक्शा के जगह-जगह खड़े होने से एटा-गंजडुंडवारा, पटियाली और धुमरी मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिसकर्मी व्यवस्था संभालते रहे, लेकिन भीड़ के आगे इंतजाम बेअसर नजर आए। संवाद

-----------------
वर्जन :
रक्षाबंधन के चलते प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। ड्यूटी पर तैनात यातायात कर्मी ट्रैफिक पास करने में जुटे रहे। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनने दी गई। -लक्ष्मण सिंह, यातायात प्रभारी

फोटो 12 - कासगंज के बिलराम गेट बाजार में जाम के कारण स्कूटी सवार महिला से लड़ता ढकेल ई-रिक्शा च

फोटो 12 - कासगंज के बिलराम गेट बाजार में जाम के कारण स्कूटी सवार महिला से लड़ता ढकेल ई-रिक्शा च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed