Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Shortage of DAP slows down the pace of sowing

Kasganj News: डीएपी की किल्लत ने रोकी बुवाई की रफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। रबी की बुवाई के बीच क्षेत्र के किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सिढ़पुरा क्षेत्र के खरगातीपुर और पिथनपुर बीपैक्स केंद्रों के साथ आईएफएफडीसी सिढ़पुरा व इफ्को ई-बाजार में डीएपी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

इससे गेहूं, जौ और लहसुन की बुवाई कर रहे किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि करीब एक माह से डीएपी नहीं मिली है। इससे बुवाई का समय निकल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तकनीकी दिक्कत के कारण 12 बजे तक केंद्रों पर ई-पाॅस मशीन नहीं चली। इससे यूरिया का वितरण भी दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो सका। किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, फसल में खाद की जरूरत पड़ने पर भी समय से डीएपी और यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही। इससे बुवाई और फसलों की जरूरतें प्रभावित हो रही हैं। आईएफएफडीसी प्रोपराइटर आशु गुप्ता ने बताया कि विकल्प के तौर पर सिंगल सुपर फॉस्फेट (एसएसपी) 950 रुपये प्रति बोरी उपलब्ध है।

बीपैक्स सचिव मनोज कुमार व अनंगपाल के मुताबिक, 1350 रुपये प्रति बोरी वाली डीएपी के विकल्प में 12:32:16 एनपीके खाद 2450 रुपये प्रति बोरी उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल भी डीएपी के विकल्प के रूप में किया जा सकता है। डीएपी की एक बोरी की कीमत 1350 रुपये है।
------------------
क्या बोले किसान
बाजार में यूरिया 360 रुपये में मिल रही है, पर डीएपी न मिलने से कई दिनों से परेशानी है। - राकेश, नगला मुलू
पिछले एक माह से डीएपी के लिए परेशान हैं। गेहूं की बुवाई चल रही है।- राजू शाक्य, किसान
समितियों के चक्कर काट रहे हैं डीएपी के बजाय एनपीके व एसएसपी मिल रही है। - बबलेश, लखनपुर
डीएपी न मिलने से यूरिया व पोटाश मिलाकर बुवाई करनी पड़ रही है। काफी परेशानी हो रही है। - रामकिशोर, लांगपुर
------------------------
वर्जन
रबी सीजन में अब तक 3,337 मीट्रिक टन डीएपी बांटी जा चुकी है। आरटीजीएस होते ही समितियों को 15 टन डीएपी दी जाएगी। - अशोक कुमार, एआर-को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed