फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Selfie point has turned into a garbage point.

Kasganj News: सेल्फी प्वाइंट से बन गया कूड़ा प्वाइंट

Fri, 04 Sep 2026 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Selfie point has turned into a garbage point.
फोटो 13 - सोरों जी में मेला ग्राउंड के बाईपास गेट के नजदीक बदहाल सेल्फी प्वाइंट। स्रोत : संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी के कासगंज गेट स्थित मेला ग्राउंड के पास बना आई लव सोरोंजी सेल्फी प्वाइंट आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रखरखाव के अभाव में इस प्रमुख स्थल के आसपास लगे कूड़े के ढेर, जलभराव और कब्जों ने नगर की छवि को धूमिल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इस स्थान को एक आकर्षक स्थल में तब्दील करवाया था। यहां आई लव सोरोंजी लिखवाकर रंगीन एलईडी लाइट्स, हरियाली और फूलों के पौधे लगवाए गए थे। शुरुआत में लोगों ने यहां जमकर रील्स और सेल्फी बनाईं लेकिन अब अनदेखी के चलते यह स्थान बदरंग हो गया है।
विज्ञापन

मेला आयोजन के दौरान इस स्थल को वाहन पार्किंग के रूप में उपयोग किए जाने से यहां की हरियाली और पौधे पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। इसके अलावा लोगों ने तिरपाल लगाकर इस पर कब्जा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। लोगों ने मांग की है कि सेल्फी प्वाइंट के आसपास नियमित सफाई हो और जलभराव की समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही नष्ट हुए पौधों की जगह नए पौधे लगाकर उनका संरक्षण हो और आगंतुकों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
-----------------------

साैंदर्यीकरण होना चाहिए
- जब सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था तो विद्यार्थियों, युवाओं में यहां खड़े होकर सेल्फी लेने का ट्रेंड बन गया था। नगर पालिका को इस स्थान की नियमित सफ़ाई व उचित रखरखाव व सौंदर्यीकरण कराना चाहिए। - सोमदत्त पाठक, उपाध्यक्ष, ब्राह्मण कल्याण सभा
- अनदेखी के चलते इस सेल्फी प्वाइंट के आसपास लोग कब्जा कर रहे हैं। कुछ संस्थाएं भी इस जगह को खाली देख यहां अपना अस्तित्व खड़ा करना चाहती हैं। नगर पालिका इस जगह को जेसीबी आदि से साफ कराकर पेड़ पौधे लगवाए, रोशनी का प्रबंध करे।- प्रशांत माहेश्वरी, कारोबारी


वर्जन-
- शीघ्र ही सेल्फी प्वाइंट वाले स्थान की साफ सफाई कराकर नियमित रूप से उचित रखरखाव का प्रबंध किया जाएगा। - रामेश्वर दयाल महेरे,पालिकाध्यक्ष

फोटो 13 - सोरों जी में मेला ग्राउंड के बाईपास गेट के नजदीक बदहाल सेल्फी प्वाइंट। स्रोत : संवाद

फोटो 13 - सोरों जी में मेला ग्राउंड के बाईपास गेट के नजदीक बदहाल सेल्फी प्वाइंट। स्रोत : संवाद

फोटो 13 - सोरों जी में मेला ग्राउंड के बाईपास गेट के नजदीक बदहाल सेल्फी प्वाइंट। स्रोत : संवाद

फोटो 13 - सोरों जी में मेला ग्राउंड के बाईपास गेट के नजदीक बदहाल सेल्फी प्वाइंट। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed