फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Secretaries wear black bands to protest online attendance

Kasganj News: सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध

Wed, 03 Dec 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 03 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Secretaries wear black bands to protest online attendance
फोटो26गंजडुंडवारा में ऑन लाइन हाजिरी का विरोध करते पंचायत सचिव ।स्रोत:विज्ञ​प्ति
कासगंज/गंजडुंडवारा। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति आंदोलन की राह पर हैं। सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा विकास खंड में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी हरिओम प्रतिहार ने कहा कि ग्राम सचिवाें से गैर-विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं। सरकार ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर रही है। एक सचिव पर कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी रहती है। 5 दिसंबर 2025 को सभी ग्राम सचिव विकास खंड मुख्यालय पर धरना देंगे। अगले चरण में 10 दिसंबर से ग्राम सचिव अपने निजी वाहनों का प्रयोग, सरकारी कार्यों में पूरी तरह बंद कर देंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को अपने शासकीय कार्यों में प्रयुक्त होने वाले डोंगल को ब्लॉक कार्यालय में जमा कर देंगे। मांगें पूरी न होने तक यह आंदोलन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। इस दौरान अजीत यादव, अशोक कुमार मौर्य, सत्येंद्र कुमार, रजनेश, नीरज शक्य, पुष्पेंद्र, अनीता निगम, कुसुमलता आदि मौजूद रहे। विकास खंड गंजडुंडवारा कार्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में अशोक कुमार गहलोत, उपेंद्र सिंह ,रविशंकर यादव ,रोहित कुमार, अजय गुप्ता, राजकुमार सिंह, वैभव भदौरिया, रवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed