फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   search continues for loader driver who jumped into canal after calling his family in Kasganj

Kasganj: रिश्तेदारों और परिजन को किया फोन... फिर लोडर चालक ने नहर में लगा दी छलांग, तलाश जारी

Tue, 09 Jan 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 08:38 PM IST
सार

कासगंज में लोडर चालक ने रिश्तेदारों और परिजन को फोन किया। इसके बाद नहर में छलांग लगा दी। अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। तलाश जारी है। 

विज्ञापन
search continues for loader driver who jumped into canal after calling his family in Kasganj
हजारा नहर मेंं लापता चालक की तलाश करते पीएसी के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो दिन पूर्व लोडर चालक ने अपने रिश्तेदारों और परिजन को फोन करने के बाद नहर में छलांग लगा दी थी। दो दिन बीत जाने के बाद भी चालक का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पीएसी फ्लड यूनिट के जवान युवक की तलाश कर रहे हैं। परिवार के लोग भी ग्रामीणों के संग तलाश में जुटे रहे।

विज्ञापन


रविवार की रात्रि करीब 9 बजे लोडर गाड़ी के चालक अंकित निवासी ग्राम इखौना ने किसी बात से क्षुब्ध होकर अपने रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को फोन करके नहर में छलांग लगा दी थी। घटना स्थल की लोकेशन भी व्हाट्सएप पर भेजी थी। 
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वाह्न के समय से पीएसी की फ्लड यूनिट नहर में युवक की तलाश कर रही है। पुलिस की टीम सर्च अभियान चलाते हुए मंगलवार को ततारपुर झाल तक पहुंची। यहां भी युवक की काफी तलाश की गई, लेकिन नहर में कूदकर लापता हुआ युवक नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की तलाश के लिए लगाए पर्चे

नहर में छलांग लगाने वाले युवक के फोटो लगे पर्चे लोगों के बीच बांटे गए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी युवक के संबंध में सूचना प्रसारित की गई जिससे युवक के संबंध में जानकारी मिल सके। ढोलना थाना पुलिस ने पड़ोसी एटा, फिरोजाबाद की पुलिस को भी सूचना प्रेषित की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed