{"_id":"6ad65d4b921f2cf71b0447ac","slug":"watch-out-department-digs-up-road-for-repairs-then-forgets-about-it-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155833-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: संभलकर... सड़क खोद कर मरम्मत भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: संभलकर... सड़क खोद कर मरम्मत भूला विभाग
विज्ञापन
फोटो10कासगंज में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल रोड पर जर्जर सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरते ल
कासगंज। शहर के सरस्वती शिशु मंदिर रोड पर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इलाके में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न किए जाने के कारण पिछले एक महीने से मार्ग पूरी तरह उबड़-खाबड़ पड़ा है।
तमाम शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार विभाग मरम्मत नहीं करा रहे हैं जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। कुछ समय पहले इस क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन डालने के के लिए सड़क की खुदाई की गई थी।
कार्य संपन्न होने के बाद संबंधित एजेंसी या विभाग ने सड़क को पूर्ववत स्थिति में दुरुस्त करने की जहमत नहीं उठाई। नतीजा यह है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह बन गई है, जिससे लोगों को बेहद संभलकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस जर्जर मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा चालकों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण और मरम्मत कराई जाए, ताकि आम जनता को इस नरकीय जीवन से निजात मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोगाें की बात:
-पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को ठीक नहीं कराया गया। एक माह से लोग परेशानी झेल रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। - विष्णु, निवासी सरस्वती शिशु मंदिर रोड
-सड़क की सतह ऊबड़-खाबड़ होने से वाहन चलाने में दिक्कत होती है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। जल्द मरम्मत करानी चाहिए। - गौरव कुमार, निवासी मोहल्ला भूतेश्वर
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन :
-कर्मियों को भेजकर जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।- गौरव वर्मा, जेई जल निगम