{"_id":"6ad661fc53cce882ba080669","slug":"lover-enraged-upon-seeing-partner-with-another-man-creates-a-scene-kasganj-news-c-25-1-agr1074-1190951-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दूसरे युवक के साथ देख भड़का प्रेमी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दूसरे युवक के साथ देख भड़का प्रेमी, हंगामा
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर रोड स्थित आवास विकास फाटक पर सोमवार को युवती को दूसरे युवक के साथ देखकर उसका कथित प्रेमी भड़क गया। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मुनब्बरपुर निवासी 24 वर्षीय युवक ने बताया कि 22 वर्षीय युवती से करीब दो साल से प्रेम संबंध हैं। सोमवार को युवती चामुंडा मंदिर दर्शन करने आई थी। इस दौरान वह सहावर निवासी युवक के साथ बाइक पर दिखी तो प्रेमी ने उसे रोककर पूछताछ की जिस पर विवाद हो गया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
पुलिस चौकी में युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसकी सोने की बाली गिरवी रख दी थी। बाली छुड़वाकर युवती को वापस दिला दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि विवाद लेनदेन को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।