फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Royal Cricket Club wins thanks to Rudransh's innings.

Kasganj News: रुद्रांश की पारी से रॉयल क्रिकेट क्लब की जीत

Sat, 27 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Royal Cricket Club wins thanks to Rudransh's innings.
फोटो 13 श्री गणेश इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित सद्भावना क्रिकेट सीरीज कप में द रॉयल क्रिकेट क्लब
कासगंज। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में गणेश इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सद्भावना क्रिकेट सीरीज कप के तीसरे मुकाबले में द रॉयल क्रिकेट क्लब ने द चैलेंजर क्रिकेट क्लब को 36 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे रुद्रांश गहलौत, जिन्होंने 54 गेंदों पर 98 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द रॉयल क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए। टीम की ओर से रुद्रांश गहलौत ने 54 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 98 रनों की पारी खेली। वहीं हिमांशु राजपूत ने 83 गेंदों में 53 रन का योगदान दिया। 253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द चैलेंजर क्रिकेट क्लब की टीम 29.4 ओवर में 216 रन पर सिमट गई। रुद्रांश गहलौत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सत्यवीर सिंह विजय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं चैलेंजर क्लब के अरुण विक्रम को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका अर्पित जैन और शिवा राजपूत ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed