{"_id":"6b071a12ef6187c3900d3af1","slug":"red-stone-benches-will-be-installed-along-the-hari-ki-pauri-circumambulation-path-kasganj-news-c-175-1-kas1001-157701-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर लगेंगी लाल पत्थर की बेंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर लगेंगी लाल पत्थर की बेंचें
विज्ञापन
फोटो 11- सोरोंजी में हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर लगने वाले लाल पत्थरों की बैंचों का प्रतिकात
सोरोंजी। तीर्थनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद मेला मार्गशीष से पहले हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर 4 लाख रुपये की लागत से लाल पत्थर की आकर्षक बेंचें लगवाएगी।
परिक्रमा मार्ग पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए पालिका प्रशासन ने सोमेश्वर घाट, वराह घाट, मानस मंदिर और तुलसी स्मारक सहित प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर लिया है। इन बेंचों के स्थापित होने से परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को विश्राम की बेहतर सुविधा मिलेगी और परिक्रमा मार्ग अधिक सुंदर व सुव्यवस्थित नजर आएगा।
नगर के सौंदर्यीकरण और तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर 4 लाख रुपये की लागत से लाल पत्थर की बेंचें लगवाई जाएंगी, जिसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। - रामेश्वर दयाल महेरे, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, सोरोंजी