फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   rain benefits for corn crop farmers 

Weather: बारिश से किसानों के चेहरे खिले, इन फसलों को होगा लाभ 

Mon, 23 May 2022 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 May 2022 03:57 PM IST
सार

जिले में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इस बारिश से फसलों को बड़ा लाभ मिलेगा। इस समय किसान मक्का की बुवाई की तैयारियां कर रहे हैं। ऐसे में ये बारिश इस फसल के लिए काफी मुफीद साबित होगी।
 

विज्ञापन
rain benefits for corn crop farmers 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सोमवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में लगी फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी बनी है। किसान काफी खुश हैं। किसान अपने खाली खेतों में मक्का की बवाई की तैयारी कर सकेंगे। वहीं खेतों में लगे चारे, मूंगफली, शिवाला, बाजरा आदि की फसलों को बारिश से लाभ बताया गया है। तेज धूप और गर्मी के कारण खेतों को सिंचाई की जरूरत थी, लेकिन बारिश हो जाने से किसानों की जरूरत फिलहाल पूरी हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह से ही तेज बारिश हो जाने के कारण खेतों को अच्छी मात्रा में पानी मिल गया। खेतों में इस समय शिवाला, मूंगफली, बाजरा और चरी की खेती हो रही है। इन खेतों को पानी की काफी जरूरत है। बारिश के कारण खेतों की प्यास बुझ गई और खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के कारण खेतों में नमी आ जाने के कारण किसान अब मक्का की फसल की तैयारी कर सकेंगे। खेत की तैयारी होने के बाद किसान मक्का की बुवाई करेंगे।

विज्ञापन

पहले से बुवाई कर चुके किसानों के लिए नुकसान 

तेज गति से हवाएं चलने के कारण उन किसानों को मक्का की फसल की क्षति का सामना करना पड़ा है जो बड़ी हो गई थी और जिस पर फूल और भुंटि्टयां आने लगी थीं। ऐसी फसलें तेज हवाओं के कारण खेतों में गिर गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों के लिए वरदान ये बारिश

जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि बारिश से खेती को लाभ हुआ है। तेज गर्मी में खेतों को सिंचाई की जरूरत थी। बारिश का पानी मिलने से खेतों में फसलों का अच्छा उत्पादन होगा।

क्या बोले किसान

- खेतों को पानी की जरूरत थी। बारिश से किसानों की मूंगफली, चरी और शिवाला की फसल को काफी लाभ मिलेगा। जिससे फसलें अच्छी होंगी- रामसनेही, नादरमई।
- अच्छी बारिश हो जाने से खेती को फायदा है। केवल अगेती मक्का की फसल को तेज हवाओं के कारण क्षति हुई है। अन्य फसलों को बारिश का लाभ मिला है- वीरपाल शाक्य, भाऊपुरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed