फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police School: Students made aware about road safety

पुलिस की पाठशाला: विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Tue, 17 Feb 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police School: Students made aware about road safety
फोटो 03 कासगंज में बीएवी इंटर कॉलज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्र। स्रोत: संवाद - फोटो : रायबरेली में सुलतानपुर रोड ​स्थित आईटीआई फैक्ट्री का मुख्य गेट।
कासगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा घायल व्यक्ति के जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति की जिम्मेदारी सबसे अधिक होती है। ऐसे में सबसे पहले घायल की स्थिति की जांच करें। यदि वह जीवित है तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या एंबुलेंस सेवा 108 पर सूचना दें और उसे शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायल व्यक्ति की सहायता करने वाले को किसी प्रकार की कानूनी परेशानी नहीं होती। कानून ऐसे मददगार नागरिकों को संरक्षण प्रदान करता है, इसलिए बिना झिझक जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सड़क पर लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी अधिकांश दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग, गलत दिशा में वाहन चलाना, नशे की हालत में ड्राइविंग और तेज गति से वाहन चलाना गंभीर हादसों को जन्म देता है। उन्होंने ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, लेन ड्राइविंग और निर्धारित गति सीमा के पालन की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक दुबे ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विमल मिश्रा, डीआईओएस कार्यालय के नेम सिंह, शिक्षक राघवेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, सत्य नारायण सक्सेना, नरेश सक्सेना, दीपक सिंघल, नरेश, श्वेता वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


इन्हें मिला पुरस्कार
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करन वशिष्ठ, सुमित कुमार, विकास यादव, भरत सिंह, आशीष, अनिकेत ने सही उत्तर देकर पुरस्कार प्राप्त किए। विजेताओं को पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

फोटो 03 कासगंज में बीएवी इंटर कॉलज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्र। स्रोत: संवाद

फोटो 03 कासगंज में बीएवी इंटर कॉलज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में शामिल छात्र। स्रोत: संवाद- फोटो : रायबरेली में सुलतानपुर रोड स्थित आईटीआई फैक्ट्री का मुख्य गेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed