{"_id":"683eff0b24be2327870d43bd","slug":"police-got-body-of-youth-recovered-from-cremation-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ननिहाल में रह रहे किशोर की लाश फंदे से लटकी मिली...पिता ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने चिता से उठवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ननिहाल में रह रहे किशोर की लाश फंदे से लटकी मिली...पिता ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने चिता से उठवाया शव
Tue, 03 Jun 2025 07:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Jun 2025 07:26 PM IST
सार
पिता ने मां समेत अन्य परिजनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिता से शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव नरोली में सोमवार रात ननिहाल में रह रहे किशोर का शव फंदे से लटका मिला। उसके पिता ने अपनी पत्नी, साले सहित अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठवा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव नरोली निवासी धर्मेंद्र (17) पुत्र सुरेश पाल का शव सोमवार रात खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक धर्मेंद्र अपनी मां गुड्डो देवी के साथ ननिहाल नरोली में रहता था।

Trending Videos
ननिहाल पक्ष के लोग रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी धर्मेंद्र की मौत की जानकारी किसी ने फोन कर उसके पिता सुरेश पाल निवासी लक्ष्मी नगला, कछला बदायूं को दे दी। सूचना पर पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताते हुए अंतिम संस्कार रुकवाया दिया। अधजला शव चिता से हटवाया।
फोन करके पुलिस को उसकी मौत की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता सुरेश ने पुत्र की हत्या का आरोप पत्नी गुड्डो देवी, साले राजू व उसके बेटे प्रदीप पर लगाया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि फंदा लगाने से किशोर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।