{"_id":"6ad114ef87406690b505c53f","slug":"farmer-guarding-crops-dies-from-snakebite-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155637-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: फसल की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव नगला पल्टू में बुधवार की रात खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गांव नगला पल्टू निवासी मदन लाल (48) पुत्र डोरीलाल बुधवार को खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। उनके दामाद संजय ने बताया कि इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डस लिया। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर उन्होंने परिजन को इसी जानकारी दी। आनन-फानन में सुबह 5 बजे उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को लेकर गांव चले गए। ग्रामीणाें के समझाने के बाद उन्होंने उनकी मौत की सूचना फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने उनकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने शव को पो्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन :
-खेत पर मक्का की रखवाली कर रहे किसान को रात में सांप ने डस लिया था। बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी मौत हो गई। -अजय कुमार, प्रशासक ग्राम पंचायत नगला पल्टू