{"_id":"6ad1192685b82b41c00033a7","slug":"three-members-of-the-same-family-die-after-being-struck-by-lightning-in-kasganj-kasganj-news-c-175-1-kas1001-155635-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज में बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन
फोटो51मृतक बालिका कशिश का फाइल फोटो।
सहावर (कासगंज)। गांव नगला मांधो में बृहस्पतिवार शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की माैत हो गई।दर्दनाक हादसे में देवर नीरज (35), भाभी रामवती (36) और भतीजी कशिश (11) की मौत से परिवार व गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और जायजा लिया।
गांव के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय धूप तेज थी इसलिए नीरज ने गांव से करीब सौ मीटर दूर अपनी मक्का की फसल सूखने के लिए डाली थी। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और बादल छाने लगे तो उसने अपनी भाभी रामवती को मक्का की फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल लेकर साथ चलने काे कहा। नीरज की भतीजी कशिश भी दोनों के साथ चल दी।
माैके पर पहुंचकर तीनों फसल को बचाने के लिए तिरपाल डालने लगे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए तीनों पास में पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच बिजली की तेज गड़गड़ाहट हुई और उनपर बिजली गिर गई जिससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
आनन-फानन तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम हर्षिता देवड़ा व सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वर्जन
तहसील के नगला मांधो में बिजली गिरने से महिला, बच्ची और एक युवक की मौत हुई है। दैवीय आपदा कोष से चार-चार लाख की आर्थिक सहायता मृतक आश्रितों को दी जाएगी। राजस्व टीम हादसे की रिपोर्ट तैयार कर रही है। - हर्षिता देवड़ा, एसडीएम