फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Financial and administrative powers of Patiali administrator Munish Kumar seized

Kasganj News: पटियाली के प्रशासक मुनीश कुमार की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां सीज

Thu, 15 Oct 2026 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। मजरा जात ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति में करीब 18 महीने तक हीलाहवाली और मनमानी करना प्रशासक को भारी पड़ गया है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने और चयनित अभ्यर्थी के अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर न करने पर प्रशासक मुनीश कुमार की वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब ग्राम पंचायत का संपूर्ण कामकाज एडीओ पंचायत पटियाली संभालेंगे।
विज्ञापन

विवाद की शुरुआत 12 जून 2024 को जारी विज्ञापन से हुई थी, जिसमें तुलनात्मक चार्ट में सलोनी पुत्री नाथूराम प्रथम स्थान पर थीं। हालांकि, जांच में खुलासा हुआ कि वह प्रधान मुनीश कुमार की सौतेली बहन हैं, जिन्हें शासनादेश के तहत नियुक्त नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

इसके बाद चयन निरस्त कर दूसरे स्थान पर रहीं शालिनी विवेक का चयन किया गया, जिसे जिला स्तरीय समिति ने 10 मार्च 2025 को अनुमोदित कर दिया था। जिला पंचायत राज अधिकारी ने 11 मार्च 2026 को कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए, लेकिन प्रशासक ने हस्ताक्षर नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के बाद 21 जुलाई और 24 सितंबर को अंतिम नोटिस जारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासक ने अपने स्पष्टीकरण में शालिनी के चयन प्रस्ताव को फर्जी बताकर सलोनी के चयन की मांग की। जिलाधिकारी ने इस स्पष्टीकरण को कूटरचित और भ्रामक मानते हुए प्रशासक की शक्तियों को सीज करने की यह बड़ी कार्रवाई की है।


वर्जन
-
ग्राम पंचायत मजरा जात में पंचायत सहायक की नियुक्ति के मामले में लापरवाही पर बरतने पर पंचायत प्रशासक के अधिकार पर छीने गए है। - संजीव कुमार,खंड विकास अधिकारी पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed