{"_id":"6ad1150187c181f1c1087dad","slug":"rs-1243-lakh-scam-in-mgnrega-recovery-ordered-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155581-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मनरेगा में 12.43 लाख का घोटाला, वसूली के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मनरेगा में 12.43 लाख का घोटाला, वसूली के आदेश
विज्ञापन
पटियाली। विकास खंड पटियाली की ग्राम पंचायत कनेशर नगला डालू में मनरेगा कार्यों में भारी अनियमितता और वित्तीय गबन का मामला सामने आया है। जिला स्तरीय तीन सदस्यीय जांच समिति ने सात विभिन्न विकास कार्यों में 12.43 लाख रुपये की धनराशि के दुरुपयोग की पुष्टि की है।
मामले में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अवर अभियंता (जेई) को नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है, साथ ही दो कार्यों में 1.35 लाख रुपये की वसूली के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता अनिल कुमार मिश्रा ने भारत सरकार के सीपी ग्राम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव के तालाब से सुतिया तालाब तक नाली निर्माण और नीलेश के घर से स्कूल तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के नाम पर बिना कार्य कराए धनराशि निकाल ली गई। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति ने जांच की, जिसमें सात कार्यों में 12,43,231.66 रुपये निकालने और कार्य अधूरा छोड़ने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
बीडीओ द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, दो कार्यों में कुल 4,07,147.27 रुपये निकाले गए थे, जिसके सापेक्ष 1,35,351.76 रुपये की वसूली निर्धारित की गई है। इसमें तालाब निर्माण से जुड़े कार्य में 41,737.90 रुपये और इंटरलॉकिंग कार्य में 93,977.86 रुपये की रिकवरी शामिल है। अधिकारियों को दो दिन में जवाब देने को कहा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
ग्राम पंचायत कनेशर नगला डालू में मनरेगा योजना में कराए गए विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत प्राप्त हुई। जिला स्तरीय जांच कमेटी ने दोषी ग्राम प्रधान व कर्मियों से धनराशि वसूल किए जाने की संतुति की है। - सुभाष चंद्र ,जिला विकास अधिकारी कासगंज