फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police gave a lesson... don't be afraid, be courageous, consider us your friends

Kasganj News: पुलिस ने दी सीख... डरें नहीं, साहसी बनें, दोस्त समझें

Fri, 28 Nov 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 28 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police gave a lesson... don't be afraid, be courageous, consider us your friends
फोटो16कासगंज में महिला थाना पर आयोजित अमर उजाला दोस्त पुलिस कार्यक्रम में जीजीआईसी  की छात्रा
कासगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 50 छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सीख दी कि वह डरें नहीं, साहसी बनें। उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस आम लोगों की दोस्त और अपराधियों की दुश्मन है
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक शांति देवी ने छात्राओं से कहा कि विषम परिस्थितियों में तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस की मदद ली जा सकती है। इसके अलावा वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है। शिकायत पर मिलने पर पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करती है। उन्होंने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह दी। बताया कि साइबर ठग अक्सर महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाते हैं। किसी अनजान नंबर से कोई लिंक या मैसेज आए तो उस पर क्लिक न करें। इसके बाद छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझाई गई। सबसे पहले छात्राओं को हेल्प डेस्क की प्रक्रिया समझाई गई कि किस तरह पीड़िता अपनी शिकायत दर्ज कराती है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू होती है। छात्राओं को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) कक्ष दिखाया, जहां एफआईआर दर्ज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed