{"_id":"6ac5315d0ee885e348071640","slug":"police-arrest-man-accused-of-raping-a-woman-kasganj-news-c-175-1-agr1054-155090-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो59सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने गिरफ्तार किया दुष्कर्म का आरोपी । स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में 5 अक्तूबर की रात के समय घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपी वांछित चल रहा था।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार वह 5 अक्तूबर की रात घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात 11 बजे गांव का आरोपी युवक अतुल कुमार उनके घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
मामले में आरोपी के खिलाफ महिला ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी। पुलिस को आरोपी के गांव में होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस बताए स्थान पर गांव में पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।