फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Investigation: Power system held up by wires; poles have buckled.

पड़ताल : तारों के सहारे टिकी विद्युत व्यवस्था, खंभों ने टेके घुटने

Tue, 06 Oct 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Investigation: Power system held up by wires; poles have buckled.
फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद
कासगंज। रामलीला महोत्सव के दौरान निकलने वाली राम बरात और राजगद्दी शोभायात्राओं से पहले शहर में जर्जर और झुके हुए बिजली के पोल स्थानीय लोगों के लिए चिंता बन गए हैं। रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है जिसे लेकर लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की पड़ताल के दौरान प्रमुख मार्गों और गलियों में पोलों की जर्जर स्थिति सामने आई है। गली पचौरियां के नुक्कड़ पर एक ही स्थान पर दो बिजली के पोल लगे हैं। इनमें से एक पोल अत्यधिक झुका हुआ है और केवल ऊपर बंधे तारों के सहारे ही टिका हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन

बिलराम गेट पर गरीब बोहरान के सामने भी दो पोल एक साथ खड़े हैं, जिनमें से एक साफ तौर पर झुका हुआ है। सड़क किनारे स्थित होने के कारण यह राहगीरों और यातायात के लिए सीधे तौर पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली बोहरान में एक ही जगह पर तीन बिजली के पोल लगे हैं, जिनमें से दो पोल न केवल झुके हुए हैं बल्कि नीचे से बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। त्योहारों की रौनक के बीच जनता ने प्रशासन और बिजली विभाग से अपील की है कि महोत्सव शुरू होने से पहले इन सभी खतरनाक पोलों को बदला जाए, ताकि किसी अनहोनी को टाला जा सके।
-------------------------

क्या बोले लोग
गली पचौरियान के नुक्कड़ पर लगे पोल में करंट भी आ जाता है। पोल के झुकने से रास्ता संकरा हो गया है। रामलीला में निकलने वाली शोभायात्राओं में दिक्कत आ सकती है। - राजेंद्र गुप्ता, व्पापारी

गली बोहरान के सामने लगा पोल बदलने के बाद जर्जर पुराने पोल को नहीं हटाया गया। पोल कभी भी गिर सकता है। बारिश के दिनों में करंट भी आ जाता है।- सौरभ गुप्ता, व्यापारी

रामलीला महोत्सव शुरू होने वाला है। महोत्सव के तहत राम बरात, राजगद्दी सहित अन्य शोभायात्राएं निकलती हैं। ऐसे में मार्गों पर लगे बिजली के पोलों की स्थिति पहले से देखी जानी चाहिए और उन्हें ठीक करवाना चाहिए। - ब्रहमानंद शर्मा
--------------------

वर्जन
जिन स्थानों पर पोल झुके हैं उनका निरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद झुके पोलों को हटाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - राहुल वर्नवाल, अधिशासी अभियंता, शहरी

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

फोटो 13 कासगंज गली पचौरियान के नुक्कड का झुका पोल। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed