{"_id":"6a70d7695a3304cc2c0e3464","slug":"pilgrimage-city-dances-to-the-rhythm-of-someshwar-mahadevs-palanquin-procession-kasganj-news-c-175-1-kas1003-151670-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सोमेश्वर महादेव की पालकी संग झूमी तीर्थनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सोमेश्वर महादेव की पालकी संग झूमी तीर्थनगरी
विज्ञापन
सोरोंजी में निकलती सोमेश्वर महादेव की पालकी। संवाद
सोरोंजी। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तीर्थनगरी सोरोंजी पूरी तरह भगवान सोमेश्वर महादेव की भक्ति में सराबोर नजर आई। शिव वरदान भक्त समिति के तत्वावधान में सोमेश्वर भगवान का विशेष रुद्राभिषेक कर उनका भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को दिव्य फूल-बंगले में विराजित कर महाआरती उतारी गई और भव्य पालकी सजाकर नगर भ्रमण कराई गई।
पालकी में विराजमान सोमेश्वर महादेव के अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने स्वयं पालकी को कंधा दिया। माथे पर त्रिपुंड लगाए श्रद्धालुओं द्वारा भोलेनाथ की महिमा का गुणगान किया जा रहा था।
शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र उज्जैन से आए कलाकार रहे, जिन्होंने डमरू, झांझ और चिमटे की थाप पर भस्म प्रदर्शन व भव्य ध्वज प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भगवान वराह, मां गंगा और शिवलिंग के विभिन्न स्वरूपों की सजीव झांकियां गाजे-बाजे के साथ चल रही थीं।
विज्ञापन
शोभायात्रा सोमेश्वर मंदिर से आरंभ होकर हरि की पौड़ी की परिक्रमा करते हुए क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंची, जहां ''हरि से हर के मिलन'' के पावन प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भजन-कीर्तन किए। इसके पश्चात यह यात्रा बदरिया, चंदन चौक, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा और बड़ा बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होती हुई देर रात पुनः सोमेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई।
रास्ते में पड़ने वाले भूतेश्वर, महाकालेश्वर, कटरेश्वर, मनकामेश्वर और नर्मदेश्वर समेत विभिन्न शिवालयों पर पालकी पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान बबलू शर्मा मोहल्लेदार, नरेश त्रिगुणायत, लालो पुजारी, आदित्य दुबे, सांत्वना पाराशर, सविता गुप्ता, पंकज अग्रवाल, हेमंत त्रिगुणायत, सतीश भारद्वाज, मोहक शर्मा, डॉ. कमल नयन चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।