फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Maize and paddy crops of more than 100 farmers submerged

Kasganj News: 100 से अधिक किसानों की मक्का और धान की फसल जलमग्न

Sun, 04 Oct 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Maize and paddy crops of more than 100 farmers submerged
फोटो12न्यौली में खेतों में भरे पानी में घुसकर बची फसल काटकर लाते किसान। संवाद
सोरोंजी। सितंबर के अंतिम सप्ताह की लगातार बारिश के बाद सोरोंजी क्षेत्र के न्यौली गांव और आसपास के खेतों में अब भी जलभराव बना हुआ है। खेतों में चार से पांच फीट तक पानी भरा होने के कारण 100 से अधिक किसानों की मक्का और धान की फसलें डूब गई हैं। हालात यह हैं कि किसान पानी के बीच उतरकर बची हुई फसल को बाहर निकालने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रामदास, सत्य प्रकाश, दीप सिंह, अमन सिंह, पप्पू आदि किसानों का कहना है कि जल निकासी का रास्ता न होने के कारण मानपुर नगरिया, दतलाना और उड़ेर की तरफ से आया पानी नेशनल हाईवे-530बी की पुलिया के रास्ते लगातार खेतों में भर रहा है। यदि समय रहते पानी नहीं निकला, तो बची-खुची फसल भी पूरी तरह नष्ट हो जाएगी और किसानों की लागत डूब जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा, खेतों में लंबे समय तक पानी भरे रहने से किसानों को आगामी सरसों की बुवाई पिछड़ने की भी गहरी चिंता सता रही है। जलभराव की चपेट में हेमराज, सोमदत्त, सत्य प्रकाश गौतम, रामदास गौतम, अमन सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप, सत्यराम, वीरपाल, हरि सिंह, चंद्रपाल, हिम्मत सिंह, हरिशंकर, वीरेंद्र ठाकुर, भारत सिंह ठाकुर, अली मोहम्मद और नासिर समेत 100 से अधिक किसानों के खेत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल मौके का जायजा लेकर जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने तथा फसलों के नुकसान का वास्तविक आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed