फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Hesitation reduced, hygiene improved... Menstrual hygiene rate reaches 65.1 percent.

Kasganj News: झिझक घटी, हाइजीन बढ़ी... माहवारी स्वच्छता का आंकड़ा 65.1 प्रतिशत पहुंचा

Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। पीरियड्स के दिनों में झिझक के बावजूद किशोरियों और युवतियों की आदतों में बदलाव दिखाई दे रहा है। माहवारी के दौरान स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ी है। 15 से 24 वर्ष की महिलाओं में स्वच्छता अपनाने का आंकड़ा पांच साल में करीब 10 प्रतिशत बढ़ा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 में यह आंकड़ा 55.4 प्रतिशत था, जो एनएफएचएस-6 में बढ़कर करीब 65.1 प्रतिशत पहुंच गया।
विज्ञापन

बदलते समय के साथ माहवारी के संबंध में महिलाओं की सोच और तौर-तरीकों में भी बदलाव आया है। सैनिटरी पैड समेत सुरक्षित साधनों के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके साथ ही साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन




महिला चिकित्सक डॉ. अंजू ने बताया कि माहवारी के संबंध में किशोरियों को शुरू से ही सही जानकारी देना जरूरी है। स्वच्छ सामग्री का इस्तेमाल करने के साथ उसे समय पर बदलना चाहिए। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखने से संक्रमण जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को भी बेटियों से माहवारी से जुड़े विषयों पर खुलकर बात करनी चाहिए, ताकि झिझक और भ्रम कम हो। परिवार और स्कूल स्तर पर जागरूकता बढ़ाने से किशोरियों को सुरक्षित आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed