{"_id":"6ac2904b248d212f76026ffb","slug":"fir-registered-in-the-case-of-a-young-man-being-shot-kasganj-news-c-175-1-kas1003-154945-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: युवक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: युवक को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव में युवक को शुक्रवार की देर शाम गोली मारने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पीड़ित के पिता ने गांव के ही एक युवक पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ब्रह्मपुरी गांव निवासी संतोष भारद्वाज ने सोरोंजी थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को मोहल्ले के रहने वाले अमित उर्फ पोपला की गांव के कुछ बच्चों के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान उनके बेटे विजय भारद्वाज (32) ने बीच-बचाव कराया था। इसी बात पर आरोपी उससे रंजिश मानने लगा।
रात करीब 8 बजे जब उनका बेटा तेरहवीं भोज से अपने घर लौटने लगा तभी उपासना उर्फ भूरी के मकान के गेट के पास अमित उर्फ पोपला वहां आ गया। उसने जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से उनके बेटे के सिर में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उसे हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। युवक का इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी अमित उर्फ पोपला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। - आंचल चौहान,