फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Patiali has been waiting for roadways bus stand for years passengers are worried in Kasganj

Kasganj: वर्षों से पटियाली को रोडवेज बस स्टैंड का है इंतजार, यात्री होते हैं परेशान

Thu, 12 Jan 2023 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Jan 2023 04:55 PM IST
सार

कासगंज के पटियाली में रोजवेज बस स्टैंड न होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। कई सालों से लोग इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर कोई सुनवाई न होने से मायूसी ही हाथ लगी है। 

विज्ञापन
Patiali has been waiting for roadways bus stand for years passengers are worried in Kasganj
बस स्टैंड न होने से यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज के पटियाली में हजरत अमीर खुसरो की सरजमीं के लोग रोडवेज बस स्टैंड के लिए तरस रहे हैं। उनका कहना है कि पता नहीं कब पटियाली में बस स्टैंड बनेगा और लोगों को बस स्टैंड सेवा का लाभ मिल पाएगा। लोगों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। कस्बे के लोगों ने कहा कि पटियाली में बस स्टैंड का होना जरूरी है।

विज्ञापन


गंजडुंडवारा, सिढ़पुरा और पटियाली ब्लॉक होने से तीन ब्लॉक क्षेत्र की तहसील के लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय, व्यापारिक कार्यों और अन्य कार्यों से बाहर आना जाना लगा रहता है। लेकिन बस स्टैंड न होने से काफी परेशानी होती है। रोडवेज बस यदि कस्बा में आती भी हैं तो पता ही नहीं चल पाता। बस के इंतजार में यात्री इधर-उधर भटकते हैं। 
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नही दिया नगर व क्षेत्रवासियों ने मौजूदा सरकार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से नगर में रोडवेज बस स्टॉप बनवाने की मांग की है। मांग करने वालों में सुनील कश्यप, ख़ालिद पहलवान, सतेंद्र पांडेय, शान मुहम्मद मंसूरी, महिपाल शाक्य, राम निवास कश्यप, डॉक्टर इजहार हुसैन, मारूफ कुरैशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि  क्षेत्रवासियों को रोड़वेज बसों के आवागमन न होने से डग्गामार वाहनों से ही आना और जाना पड़ता है।  

डॉ. शिव प्रताप सिंह ने कहा कि  नगर में रोडवेज बस स्टैंड न होने से बसों का कोई समय नही है। नगर व क्षेत्रवासियों को बाहर आने और जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  

वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को नगर के विकास पर ध्यान देना चाहिए। यह ऐतिहासिक क्षेत्र है। जनपद की सबसे बड़ी तहसील है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। नगर में रोडवेज बस स्टैंड का होना बहुत जरूरी है।  


व्यापारी श्याम किशन गुप्ता ने कहा कि रोडवेज बस स्टैंड होने से रोडवेज बसों की संख्या बढ़ेगी। आने और जाने का साधन अच्छा होगा तो व्यापार भी बढ़ेगा और विकास भी होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed