{"_id":"6ab957e1070d6720210dbe20","slug":"out-of-control-tractor-hits-motorcyclist-youth-critically-injured-kasganj-news-c-175-1-kas1009-154573-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के सालिमपुर गांव के निकट रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार सालिमपुर गांव निवासी प्रमोद पुत्र हरिश्चंद्र किसी आवश्यक कार्य से बाइक से जा रहे थे। गांव के समीप जयसिंह की मठिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से प्रमोद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद