फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Out-of-control car drags teenager, crashes into electric pole.

Kasganj News: किशोर को घसीटते हुए बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू कार

Sun, 27 Sep 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control car drags teenager, crashes into electric pole.
फोटो34सिढ़पुरा के गांव बकावली में कार की टक्कर से क्षतिग्रस्त पोल। संवाद
सिढ़पुरा। गांव बकावली में शुक्रवार शाम को एक कार ने अनियंत्रित होकर किशोर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद गांव बकावली निवासी किशोर सत्येंद्र उर्फ दरोगा को अपनी चपेट में ले लिया। वह आटा चक्की से लौट रहा था।
विज्ञापन

माैजूद लोगों के अनुसार, कार किशोर को घसीटते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे किशोर वाहन और खंभे के बीच फंस गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
वर्जन
घटना की जानकारी है लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed