फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Nominations filed for 29 cooperative societies in the district

Kasganj News: जिले की 29 सहकारी समितियों के लिए दाखिल किए नामांकन

Thu, 26 Feb 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Nominations filed for 29 cooperative societies in the district
फोटो26सिढ़पुरा के खरगाती पुर में नामांकन सौंपती प्रत्याशी। संवाद
कासगंज/सिढ़पुरा। जिले की 30 सहकारी समितियों की प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। नामांकन प्रक्रिया में 29 समितियों के लिए नामांकन दाखिल हुए। जबकि एक समिति के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया में प्रत्येक समिति के लिए नौ सदस्यों का चुनाव होना है। जिन 29 समितियों के लिए नामांकन किए गए उनमें प्रत्येक पद पर एक नामांकन दाखिल हुआ है। इनकी शुक्रवार को जांच होगी। वैध पाए जाने वाले नामांकन की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 28 फरवरी को नाम वापसी का दिन है। इन सभी सदस्यों के नामांकन सही पाए जाने के बाद निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्य सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इसके लिए 7 मार्च को सूची जारी होगी। इसी दिन सूची पर आपत्ति ली जाएंगी। निस्तारण करने के बाद सूची का प्रदर्शन होगा। इसके साथ नामांकन जमा करने, जांच, नामांकन वापसी, मतदान, मतगणना सहित पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed