फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Nagla Kashi girls triumph in Kabaddi.

Kasganj News: कबड्डी में नगला काशी की बालिकाओं ने मारी बाजी

Fri, 25 Sep 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nagla Kashi girls triumph in Kabaddi.
फोटो 13 कासगंज में आजाद गांधी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग
कासगंज। आजाद गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय अंडर-14 और अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में नगला काशी की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता में सात छात्राओं का चयन मंडल के लिए किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रईस अहमद हाशमी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
अंडर-17 के फाइनल में शिव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला काशी ने मक्खनलाल इंटर कॉलेज अमांपुर को करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की। इससे पहले सेमीफाइनल में मक्खनलाल इंटर कॉलेज ने जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बधारी भनूपुरा को हराया, जबकि शिव प्रसाद विद्यालय ने श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज को मात दी।
विज्ञापन

अंडर-14 के फाइनल में भी शिव प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला काशी की टीम ने एमएल पब्लिक इंटर कॉलेज हिम्मतपुर सई को हराकर खिताब जीता।
प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल नमेनी और मुलायम सिंह इंटर कॉलेज भिदौनी की टीमों ने भी हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों में से मंडलीय टीम के लिए सुषमा, शीलू, गुड़िया, अन्नू, देवांशी, लक्ष्मी और उपासना समेत अन्य का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा प्रभारी समीक्षा सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 30 सितंबर को आजाद गांधी इंटर कॉलेज में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed