{"_id":"693c5cdeff1efbfa47063348","slug":"more-than-6000-people-did-not-take-the-sir-form-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-140710-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: सवा तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: सवा तीन लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिसंबर से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलावाने की अपील की गई। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नगर पालिका परिसर से रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अवश्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि अभियान 14 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी ब्लॉकों में चलाया किया जाएगा। इसके लिए 736 बूथ निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद 15 से 19 दिसंबर 2025 तक स्वास्थ्य टीमें-घर भ्रमण कर पोलियो खुराक पिलाएंगी। अभियान के अंतर्गत 2,71,110 घरों में 3,26,244 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु 457 टीमें, 62 ट्रांजिट टीमें, 19 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत 106 सघन बस्ती क्षेत्र, 286 हाईरिस्क क्षेत्र एवं 211 ईंट-भट्टों पर भी पोलियो की खुराक सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन