फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mock drills tested preparedness for disaster relief

Kasganj News: आपदा में बचाव के लिए मॉकड्रिल की तैयारियां परखीं

Tue, 13 Jan 2026 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 13 Jan 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mock drills tested preparedness for disaster relief
फोटो30मॉकडि्रल में जानकारी देते मुख्य  अ​ग्नि शमन अ​धिकारी। स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। आने वाली 23 जनवरी को शासन के निर्देश पर ब्लैक आउट मॉकड्रिल किया जाना है। इस मॉकड्रिल के लिए आपदा से जुड़े विभागों के अधिकारियों और कर्मचारी तैैयारियों में जुटे हैं। नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों व आम नागरिकों को आपदा में बचाव के लिए मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रणय सिंह की मौजूदगी में दमकलकर्मी, स्वास्थ्य, पुलिस व आपदा से जुड़े अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मियों ने कलेक्ट्रेट के पार्क में मॉकड्रिल का अभ्यास किया। इस प्रदर्शन को देख रहे लोगों को आपदा से निपटने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। गैस सिलिंडर में आग लगाकर बताया गया कि सिलिंडर की आग को कैसे काबू किया जाए। यह भी बताया गया कि सिलिंडर में लगी लाग के दौरान सिलिंडर को गिराने या फेंकने से इसके फटने की संभावना रहती है। इस संबंध में लोगों से भी पूछा गया और विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया। आपदा के दौरान कैसे स्वास्थ्य विभाग के कर्मी कार्य करेंगे, कैसे घायलों को चिकित्सा के लिए ले जाया जाएगा इसके बारे में बताया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने इस दौरान डिफेंस वॉरियर्स एवं संबंधित कर्मियों से कहा कि वे मॉकड्रिल के दौरान होने वाली कमियों को शीघ्र दूर करें और इसके लिए नियमित अभ्यास किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, जिलाधिकारी ने मॉकड्रिल अभ्यास के दौरान डिफेंस वॉरियर्स एवं संबंधित कर्मियों को डिफेंस किट का वितरण किया। इस डिफेंस किट में कैप, मास्क, जैकेट सहित अन्य सामग्री थी। किट देते हुए जिलाधिकारी ने सभी से बेहतर आपदा प्रबंधन के संबंध में अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed