{"_id":"6a6a3ba009cb9780a00b33ef","slug":"mishals-body-found-hanging-in-the-mihaydi-school-kasganj-news-c-175-1-kas1003-151395-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आवासीय विद्यालय में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आवासीय विद्यालय में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव
विज्ञापन
फोटो47सिढ़पुरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फंदा लगाने से हुई छात्रा की मौत के बा
सिढ़पुरा। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार सुबह कक्षा दसवीं की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शव की सूचना पर विद्यालय में हलचल मच गई। माैके पर पहुंचकर एसडीएम, बीएसए और सीओ ने जांच की। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिद्धपुर निवासी निर्दोष मिश्रा की बेटी अनन्या (16) पीआर इंटर काॅलेज की छात्रा थी। वह पास ही सिढ़पुरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के कमरा नंबर 14 में रह रही थी। उसके साथ में तीन अन्य छात्राएं भी रहती थीं।
मामले में विद्यालय की कर्मचारी संतोष कुमारी ने बताया कि उनका काम रोज कॉलेज जाने वाली छात्राओं की उपस्थिति देखना है। ऐसी छात्राएं जो कॉलेज नहीं जाती हैं, उनसे अनुपस्थित रहने का कारण पूछकर उसका विवरण दर्ज करती हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अनुपस्थित छात्राओं का विवरण तैयार कर रही थीं। करीब 10 छात्राओं के नाम दर्ज करने के बाद पता चला कि अनन्या कॉलेज नहीं पहुंची है। इस पर उन्होंने छात्राओं से उसे बुलाने के लिए कहा।
छात्राओं ने कमरे के बाहर अनन्या को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तो अनन्या का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घबराकर छात्राएं शोर मचाने लगीं और कर्मचारियों को सूचित किया।
सूचना पर एसडीएम पटियाली आतीश कुमार, सीओ अमित कुमार, नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास सिंह मौके पर पहुंच गए।अधिकारियों ने निरीक्षण कर विद्यालय स्टॉफ और छात्राओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
जानकारी पर परिजन रोते-बिखलते विद्यालय पहुंच गए और निष्पक्ष जांच की मांग की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रविवार को परिजन से हुई थी बात
सिढ़पुरा। मृतका के चाचा विकास मिश्रा ने बताया कि छात्रा 5 जुलाई को घर से पढ़ाई के लिए विद्यालय आई थी। उसकी अक्सर फोन पर परिजन से बात होती रहती थी। आखिरी बार रविवार को बात हुई थी। वह बातचीत के दौरान एकदम सामान्य लग रही थी। किसी तरह की कोई परेशानी का उसने जिक्र नहीं किया। अचानक मौत की खबर से परिवार सदमे में है। संवाद
&&&&&&&&&&&&&
पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
सीओ अमित कुमार ने बताया कि छात्रावास के कमरे में घटनास्थल के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसे सील करके जांच के लिए भेजा गया है। प्रथमा दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की हर तरीके से जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --