फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Massive Fire Breaks Out at Vishal Mega Mart in Kasganj

यूपी: कासगंज के विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर; विकराल हुईं लपटें

Wed, 16 Sep 2026 02:57 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 02:57 PM IST
सार

कासगंज के एसबी प्लाजा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पिछले हिस्से में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। तेजी से उठते काले धुएं से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Vishal Mega Mart in Kasganj
विशाल मेगा मार्ट में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के एसबी प्लाजा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पिछले हिस्से में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे आग लग गई। तेजी से उठते काले धुएं से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। अब तक नौ दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना है, जिसके बाद आसपास की दुकानों को भी एहतियातन बंद करा दिया गया। डीएम प्रणय सिंह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जबकि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


विशाल मेगा मार्ट में आग लगने के बाद आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता रही। मेगा मार्ट के पिछले हिस्से से उठते धुएं को देखते हुए पुलिस ने छिपट्टी गली की बस्ती को एहतियातन खाली करा लिया। लाउडस्पीकर से एलान कर लोगों से घरों से बाहर निकलने की अपील की गई, ताकि कोई धुएं की चपेट में आकर बीमार न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की घटना के बाद मेगा मार्ट के पिछले हिस्से में काफी देर तक धुआं उठता रहा। आसपास घनी आबादी होने के कारण पुलिस ने तत्काल एहतियाती कदम उठाया। पुलिसकर्मियों ने लाउडस्पीकर के जरिये बस्ती के लोगों को घर खाली करने की सूचना दी और सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा।

एलान होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने लोगों को धुएं से दूर रहने की हिदायत दी। मौके पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे, ताकि आग और धुएं की स्थिति में किसी तरह की परेशानी न हो। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए बस्ती खाली कराने की कार्रवाई की गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed