फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Mahashivratri Fair:Strengthen arrangements at Ganga Ghat and ensure robust security.

महाशिवरात्रि मेला: गंगाघाट पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाई जाएं, सुरक्षा के रहें पुख्ता इंतजाम

Thu, 05 Feb 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 05 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri Fair:Strengthen arrangements at Ganga Ghat and ensure robust security.
फोटो25कांवड़ मेला के आयोजन को लेकर निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम व एसपी। स्रोत:सूचना वि
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। इसके लिए गंगा घाट पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के मार्ग की साफ-सफाई कराई जाए। सीसीटीवी कैमरे लगवाकर पर्याप्त लाइट के लिए ट्रांसफार्मर और जनरेटर व्यवस्था रखी जाए। बैरिकेडिंग और पार्किंग आदि व्यवस्था समय से कर लें। लहरा घाट की सभी व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण कर ली जाएं। संभ्रांत नागरिकों ने विद्युत, जलभराव, टूटी सड़क,साफ-सफाई, शौचालय, जाम की स्थिति, वाहन पार्किंग सहित अन्य समस्याएं उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने गहरे पानी के क्षेत्रों में चेतावनी लिखकर झंडी आदि लगाई जाएं। घाटों पर पर्याप्त नावों की व्यवस्था रहे। महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिएचेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कांवड़ मार्ग में आने वाली मीट की दुकानें बंद रखी जाएंगी। यदि कोई भी दुकानों को खोलता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए कि मीट दुकान संचालकों को दुकान बंद रखने के निर्देश दिए जाएं। बैठक अपर जिलाधिकारी दिग्विजय सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed