फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Laborer attacked with intent to kill over old enmity

Kasganj News: पुरानी रंजिश में मजदूर पर जानलेवा हमला

Thu, 17 Sep 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर में चामुंडा गैस गोदाम के पास पुरानी रंजिश में काम पर जा रहे एक मजदूर को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। मामले में ठेकेदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र इस्माइलपुर रोड निवासी और पत्थरों का ठेका लेकर काम कराने वाले दिलदार पुत्र फय्याद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 14 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे उनकी लेबर में काम करने वाला अनस साइट पर काम करने जा रहा था। जैसे ही अनस चामुंडा गैस गोदाम के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे फैजल, वारिस, आकाश और बंटी ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

उसको जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब ठेकेदार दिलदार और घर की अन्य महिलाएं बचाने आईं तो दबंगों ने उनके साथ भी हाथापाई और गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - आंचल चौहान, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed