फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news uria crisis

Kasganj News: यूरिया संकट से मिलेगी निजात, जिले को मिली 84713 यूरिया की बोरियां

Wed, 24 Dec 2025 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
kasganj news uria crisis
फोटो32कासगंज में आई यूरिया के बारे में जानकारी करते जिला कृ​षि अ​​धिकारी डॉ.अवधेश मिश्र। स्
कासगंज। जिले के किसानों के लिए यूरिया खाद के संकट के बीच राहत की खबर है। मंगलवार को जिले में 84,713 बोरी यूरिया की रैक पहुंची है। यह रैक मंगलवार को अनलोड होकर खाद समितियों पर वितरण के लिए भेजी जा रही है। कृषि विभाग का दावा है कि किसानों को यूरिया की उपलब्धता होने से खाद के संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

खाद की इस रैक में इफ्को कंपनी की ओर से विनिर्मित 59470 बोरी यूरिया है। इसके अलावा चंबल फर्टिलाइजर्स और केमिकल लिमिटेड विनिर्मित 25243 यूरिया की बोरी हैं। इफ्को विनिर्मित यूरिया का वितरण सरकारी समिति, सरकारी क्रय विक्रय समिति एवं इफ्को कृषक सेवाकेंद्रों पर होगा। वहीं, चंबल फर्टिलाइजर की यूरिया का 20 फीसदी वितरण उत्तर प्रदेश को ऑपरेटिव फेडरेशन के माध्यम से सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र का कहना है कि जनपद में रबी फसलों की आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता हो गई है। जिले में 48,240 टन यूरिया के सापेक्ष 35,346 टन यूरिया प्राप्त हो चुकी है। यूरिया निरंतर आ रही है। उन्होंने कहा कि किसान फौरी आवश्यकता के अनुसार यूरिया खाद क्रय करें और वैज्ञानिक पद्धति से उसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि किसान गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई के उपरांत 50 से 60 दिन की अवस्था पर यूरिया की वेसल ड्रेसिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed