फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   InvestigationDilapidated roads in Soronji could spell trouble for pilgrims.

Kasganj News: पड़ताल- सोरोंजी में बदहाल सड़कें बन सकती हैं श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत

Fri, 24 Jul 2026 11:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
InvestigationDilapidated roads in Soronji could spell trouble for pilgrims.
फोटो 22-कासगंज मार्ग पर चैतन्य महाप्रभु की बैठक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जलभराव।स्रोत स
सोरोंजी। तीर्थनगरी सोरोंजी में आषाढ़ पूर्णिमा से शुरू होने वाले प्रसिद्ध कांवड़ मेले की तैयारियां जारी हैं, लेकिन बदहाल सड़कें श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ सकती हैं। नगर पालिका की ओर से मेले के लिए आवंटन, सफाई, लाइट और पेयजल की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

पालिका ने लहरा घाट के कच्चे रास्ते पर मिट्टी डालकर रोलर भी चलवा दिया है, लेकिन पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की लापरवाही के कारण तीन मुख्य मार्ग अब भी दयनीय स्थिति में हैं। यदि समय रहते सड़कें दुरुस्त न की गईं, तो हजारों कांवड़ियों को गड्ढों और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन

---------------
इन मार्गों पर है समस्या
कासगंज मार्ग पर जलभराव
चैतन्य महाप्रभु की बैठक से स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क पर गंदा पानी जमा है। नालियां चोक होने और लोगों द्वारा बंद कर दिए जाने से घरों का पानी सीधे सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
होडलपुर में नाली का अभाव
बरकुला मार्ग के पास नाली न बनने से सड़क टूट चुकी है और वहां गंदा पानी भरा रहता है। यहां से गुजरने वाले वाहनों के छींटों से कांवड़ खंडित होने का डर बना रहेगा।
----------------
मंदिर से गेस्ट हाउस तक उखड़ी गिट्टियां
ग्राम देवी मंदिर से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक बड़े-बड़े गड्ढे हैं। कांवड़ियों की टोलियां इसी रास्ते से पैदल गुजरती हैं, जहां उखड़ी गिट्टियां उनके पैरों में चुभेंगी।
--------------------

आस्था को चोट पहुंचेगी
कांवड़ मेला गंगातीर्थ में आयोजित होने वाला प्रमुख मेला है। विभिन्न राज्यों के हजारों कांवड़िये यहां गंगाजल लेने आते हैं। उनकी आस्था को यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं से चोट पहुंचेगी। - प्रेमशंकर मौर्य, धर्मप्रेमी
हरि की पौड़ी व लहरा गंगा घाट क्षेत्र में व्यवस्थाएं कांवड़ मेला शुरू होने से पहले पूरी कर लेनी चाहिए। सड़कें, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रसाधन आदि मूलभूत सुविधाएं उच्च स्तर की होनी चाहिए जिससे यहां से जल लेकर जाने वाले श्रद्धालु के मन में कोई शिकायत न रहे। - सुरेश चंद्र त्रिवेदी, तीर्थपुरोहित

-----------

वर्जन-
ग्रामदेवी मंदिर से लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह तक सड़क के गड्ढे कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले गिट्टी-बजरफुट डलवाकर बंद करा दिए जाएंगे। कासगंज मार्ग की सड़क एनएचएआई के अंतर्गत आती है। हरि की पौड़ी और लहरा गंगा घाट क्षेत्र में काम चल रहा है। - भगत सिंह, जेई पीडब्ल्यूडी

फोटो 22-कासगंज मार्ग पर चैतन्य महाप्रभु की बैठक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जलभराव।स्रोत स

फोटो 22-कासगंज मार्ग पर चैतन्य महाप्रभु की बैठक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जलभराव।स्रोत स

फोटो 22-कासगंज मार्ग पर चैतन्य महाप्रभु की बैठक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जलभराव।स्रोत स

फोटो 22-कासगंज मार्ग पर चैतन्य महाप्रभु की बैठक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जलभराव।स्रोत स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed