{"_id":"696d1b8484f7db845f0af05e","slug":"if-there-is-encroachment-there-will-be-a-challan-of-rs-500-kasganj-news-c-175-1-kas1001-142336-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: अतिक्रमण किया तो होगा 500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: अतिक्रमण किया तो होगा 500 रुपये का चालान
Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो38सोरोंजी सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निरीक्षण करतीं एसडीएम हर्षिता देवड
सोरोंजी। एसडीएम एवं प्रभारी ईओ हर्षिता देवड़ा ने तीर्थनगरी में अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने व गंदगी फैलाने पर 500 रुपये का चालान काटने के पालिकाकर्मियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सड़क पर सब्जी के फड़ नहीं लगाए जाएंगे।
एसडीएम ने सब्जी मंडी में सब्जी कारोबारियों को सड़क पर फड़ न लगाने की चेतावनी दी। रामसिंहपुरा से थोक सब्जी मंडी मेला ग्राउंड में स्थानांतरित करने की सहमति नहीं बनी। सब्जी कारोबारियों का कहना था कि मेला ग्राउंड में प्लेटफार्म, टीन शेड, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में कारोबारी कारोबार नहीं कर सकेंगे। छावनी ग्राउंड एवं एसटीडीएम इंटर कॉलेज के पीछे के भूभाग पर सब्जी मंडी लगवाने के लिए विचार किया जा रहा है। एसडीएम ने यातायात प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को निर्देश दिए हैं कि सब्जी मंडी में कोई टेंपो, लोडर वाहन या ई-रिक्शा सुबह के समय घूमता मिले तो चालान की कार्रवाई की जाए।