फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   If enrollment is low, action is certain; Education Department takes strict action against 869 schools

Kasganj News: नामांकन कम तो कार्रवाई तय, 869 स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती

Tue, 14 Apr 2026 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में ''स्कूल चलो अभियान-2026'' को गति देने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सत्र शुरू होने के 10 दिन बीत जाने के बावजूद जनपद के 869 परिषदीय विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर एक भी नए छात्र का नामांकन दर्ज नहीं हुआ है। इस लापरवाही पर संबंधित स्कूलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 1263 परिषदीय विद्यालय और 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन सभी विद्यालयों में ''स्कूल चलो अभियान'' के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क साधने और बच्चों को स्कूल की मुख्य धारा से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले में अब तक कुल 2425 बच्चों का नामांकन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि अभियान के प्रति कुछ हद तक उत्साह है। लेकिन पोर्टल समीक्षा में सामने आया कि 869 विद्यालयों में जमीनी स्तर पर कोई खास प्रयास नहीं हुए। ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया में विलंब ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते सक्रियता नहीं दिखाई गई तो अभियान का उद्देश्य प्रभावित हो सकता है। विभाग ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और स्टाफ को दो दिन के भीतर नामांकन बढ़ाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनदेखी पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून के तहत हर बच्चे को स्कूल तक लाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। ऐसे में शिक्षकों और शिक्षामित्रों की जिम्मेदारी है कि वे इस अभियान को गंभीरता से लें और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed