फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Homeless widows will get their own house, instructions issued for survey

Kasganj News: बेघर विधवाओं को मिलेगा अपना घर, सर्वे के निर्देश जारी

Tue, 21 Apr 2026 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Homeless widows will get their own house, instructions issued for survey
फोटो18कासगंज का विकास भवन कार्यालय। संवाद
कासगंज। जिले में बेघर और निराश्रित विधवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन महिलाओं को अपना घर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य उन पात्र महिलाओं को सहारा देना है जो वर्तमान में जर्जर और कच्चे मकानों में निवास कर रही हैं। इस योजना के लाभ के लिए पात्र महिलाओं का सर्वे कराकर सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को पक्के घर की सुविधा प्रदान करना है। इस विशेष प्रावधान के तहत, विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। यह कदम सरकार द्वारा कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की आबादी लगभग 17 लाख से अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में, 29,634 महिलाएं ऐसी हैं जो पति के निधन के उपरांत सरकार से विधवा पेंशन का लाभ प्राप्त कर रही हैं। इन्हीं में से पात्र विधवा महिलाओं को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

-----------

पहचान और सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू
जिले में ऐसी पात्र महिलाओं की पहचान का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन सक्रिय रूप से उन महिलाओं का सर्वेक्षण कर रहा है जो वर्तमान में जर्जर या कच्चे मकानों में रह रही हैं। इस सर्वेक्षण के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिले जो वास्तव में इसकी हकदार हैं। योजना के सफल और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।


पात्रता मानदंड और पहचान प्रक्रिया

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत केवल वे निराश्रित विधवा महिलाएं पात्र होंगी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। जिले में ग्राम पंचायतों में ऐसी महिलाओं की पहचान की जा रही है। सातों विकास खंड के खंड विकास अधिकारियों को विधवा महिलाओं की सूची जिला प्रशासन ने भेज दी है। ग्राम पंचायत सचिव को गांवों में सर्वे कर आवास विहीन विधवाओं की सूची तैयार करने के लिए जिम्मेदारी दी है। सूची तैयार होने के बाद दोबारा से उनका सत्यापन कर चयन किया जाएगा।


-----

जिले के ग्रामीण क्षेत्र रह रही विधवाओं की सूची
------------------------------------------------
विकास खंड -विधवाओं की संख्या
कासगंज - 4963
अमांपुर -3362
गंजडुंडवारा - 2709
पटियाली - 2513
सहावर -2840
सिढ़पुरा - 2601
सोरोंजी -4801
----------------------

वर्जन:
-जिले में ग्रामीण क्षेत्र में रह रहीं आवास विहीन विधवा महिलाओं का सर्वे कराया जा रहा है। ताकि जर्जर और कच्चे मकानों में रहीं विधवाओं को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके। -वीरेंद्र सिंह ,सीडीओ कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed