फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   high speed private bus hit an auto death of uncle and nephew

UP: तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो को मारी टक्कर...मच गई चीखपुकार, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत; महिला समेत दो घायल

Mon, 23 Jun 2025 08:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 23 Jun 2025 08:59 PM IST
सार

अलीगढ़ में इलाज के दौरान ऋतिक की मौत हो गई जबकि विनीता को  उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। ऑटो चालक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
high speed private bus hit an auto  death of uncle and nephew
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के अमांपुर-सिढ़पुरा मार्ग पर रविवार देर रात निजी बस ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मामा-भांजे की मौत हो गई और ऑटो चालक व एक महिला घायल हो गई। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अमांपुर क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर निवासी राजीव सोलंकी (18) रविवार को अमांपुर बाजार में खरीदारी करने आए थे। खरीदारी के बाद वह अपनी चचेरी बहन विनीता (35) और उसके बेटे ऋतिक (10) निवासी सलगमा, थाना दादों, जनपद अलीगढ़ के साथ ऑटो में सवार होकर गांव लौट रहे थे। 
विज्ञापन


 

सिढ़पुरा मार्ग पर गांव बायली के पास सामने से तेज गति में आ रही एक निजी बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार राजीव सोलंकी की मौके पर मौत हो गई जबकि भांजे ऋतिक, बहन विनीता और ऑटो चालक विजयपाल (30) निवासी लच्छिमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी चालक बस लेकर भाग गया। राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से घायल विनीता और ऋतिक को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान ऋतिक की मौत हो गई जबकि विनीता को  उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। ऑटो चालक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

अमांपुर पुलिस ने राजीव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। ऋतिक के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने अलीगढ़ में कराया। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल विनीता के मौसेरे भाई यतेंद्र कुमार ने बताया कि बहन गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए बेटे के साथ मायके आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed