फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Health ATM machine at Amanpur PHC proving to be a white elephant.

Kasganj News: सफेद हाथी साबित हो रही अमांपुर पीएचसी की हेल्थ एटीएम मशीन

Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Health ATM machine at Amanpur PHC proving to be a white elephant.
फोटो 29 - अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़ी हेल्थ एटीएम मशीन। स्रोत : संवाद
कासगंज। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में मरीजों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावे अमांपुर पीएचसी में हकीकत से दूर नजर आ रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लाखों रुपये की हेल्थ एटीएम मशीन पिछले करीब दो साल से बंद पड़ी है। कभी कुछ मिनटों में जरूरी जांच करने वाली मशीन अब महज शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन


डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत 50 से अधिक निशुल्क जांचों की सुविधा देने के उद्देश्य से फरवरी 2023 में मशीन शुरू की गई थी। शुरुआत में ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचें आसानी से हो रही थीं। मशीन बंद होने से अमांपुर और आसपास के गांवों के मरीजों को सामान्य रक्त जांच के लिए निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल जाने पर लंबी कतारों का सामना करना पड़ता है। इससे मरीजों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीरज गुप्ता, धीरज गुप्ता, अंकित गुप्ता, अभिषेक सोनी, राम मोहन पाराशर, बादाम सिंह, आरिफ खान, शकील अहमद, बबलू यादव सभासद ने हेल्ट मशीन को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------------



वर्जन

हेल्थ एटीएम मशीन तकनीकी रूप से खराब नहीं है। इसमें इस्तेमाल होने वाला रीजेंट खत्म हो चुका है। इसके बिना जांच संभव नहीं है। उच्च अधिकारियों को रीजेंट की मांग भेजी गई है। आपूर्ति मिलते ही मशीन चालू कराकर जांच शुरू करा दी जाएगी। - संदीप राजपूत, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed