फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Gun bought six months ago; death by gunshot

Kasganj News: संशोधित...छह माह पहले खरीदी थी बंदूक, गोली लगने से मौत

Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 09 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Gun bought six months ago; death by gunshot
रिपीटर गन के साथ मृतक गार्ड विनोद सिंह यादव। स्त्रोत : परिजन
फोटो- 44
विज्ञापन

-सिढ़पुरा के गार्ड विनोद की रोडवेज बस में गन से गोली चलने से मौत
-अलीगढ़ के गभाना में ब्रेकर पर बस उछलने के दौरान चल गई गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिढ़पुरा (कासगंज)। मैनपुरी डिपो की रोडवेज बस में अलीगढ़ के गभाना के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम दामरी निवासी सिक्योरिटी गार्ड विनोद सिंह यादव (45) की अपनी ही लोड बंदूक से गोली चलने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस ब्रेकर पर उछली और बंदूक का ट्रिगर दब गया। गोली सीधे विनोद के सीने में जा लगी। इस वाकये के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ से भी उसी बंदूक से दोबारा गोली चल गई, जिससे एक सिपाही व यात्री घायल हो गए।
ग्राम दामरी निवासी विनोद सिंह यादव नोएडा की एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। वह पिछले करीब आठ दिनों से गांव आए हुए थे और यहीं रहकर खेतीबाड़ी देख रहे थे। बृहस्पतिवार को कंपनी से बुलावा आने पर वह अपनी बंदूक लेकर एटा से मैनपुरी डिपो की बस में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही बस अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में पहुंची, एक ऊंचे स्पीड ब्रेकर पर बस तेजी से उछल गई। झटका इतना जोरदार था कि विनोद के पास रखी लोड गन का ट्रिगर अचानक दब गया। गोली सीधे उनके सीने में समा गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस को पैराई पुलिस चौकी पर रोका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जब बस के अंदर से दुर्घटनाग्रस्त बंदूक को कब्जे में ले रही थी, इस दौरान एक पुलिसकर्मी के हाथ से बंदूक दोबारा फायर हो गई। इस दूसरी गोली की चपेट में आने से मौके पर मौजूद एक पुलिस सिपाही और बस का एक यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विनोद के पिता स्व. सौदान सिंह पीएसी में तैनात थे। पिता के निधन के बाद विनोद को असलहे का यह लाइसेंस वारिसान में मिला था। विनोद ने महज छह महीने पहले ही यह बंदूक खरीदी थी, जो उनकी मौत का कारण बन गई। हादसे की खबर जैसे ही दामरी गांव पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी आरती बेसुध हो गई। वहीं मां शकुंतला, बेटे प्रशांत (14), अंश (10) और सात वर्षीय बेटी वैष्णवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक के भाई प्रमोद यादव व पत्नी आरती सहित अन्य परिजन शव को लेने अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

रिपीटर गन के साथ मृतक गार्ड विनोद सिंह यादव। स्त्रोत : परिजन

रिपीटर गन के साथ मृतक गार्ड विनोद सिंह यादव। स्त्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed