फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Grand procession of Goddess Kali taken out; chants of devotion resound

Kasganj News: मां काली की निकाली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Tue, 20 Oct 2026 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Grand procession of Goddess Kali taken out; chants of devotion resound
फोटो 01 - कासगंज में मां काली शोभा यात्रा के दौरान जयकारें लगाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद
कासगंज। शहर की शांतापुरी कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर में मंगलवार सुबह हवन-यज्ञ के साथ धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मां काली का विशेष शृंगार कर आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंदिर के महंत रमाकांतपुरी ने मां की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा काली मंदिर से शुरू होकर मालगोदाम रोड, नदरई गेट, गांधी मूर्ति, बारहद्वारी और सोरों गेट से होते हुए कछला गंगा घाट पहुंची।
विज्ञापन

यहां विधि-विधान के साथ मां काली को स्नान कराया गया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शामिल काली अखाड़ा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा संपन्न होने के बाद मंदिर लौटने पर महंत रमाकांतपुरी ने परंपरा के अनुसार मां काली को कढ़ी-चावल का भोग अर्पित किया और शाम को श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

आयोजन में भाकियू आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार आजाद, त्रिमल सिंह, भोमिया जैन, सोमानी, गोविंद, अरविंद, भोला वार्ष्णेय, हर्षित गर्ग, शिवम सक्सेना, कुलदीप यादव, पंकज यादव, राजेश यादव, कृष्णापुरी, रघुपुरी, मोहित शुक्ला और दुष्यंत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व भक्तगण मौजूद रहे।

फोटो 01 - कासगंज में मां काली शोभा यात्रा के दौरान जयकारें लगाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 01 - कासगंज में मां काली शोभा यात्रा के दौरान जयकारें लगाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 01 - कासगंज में मां काली शोभा यात्रा के दौरान जयकारें लगाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

फोटो 01 - कासगंज में मां काली शोभा यात्रा के दौरान जयकारें लगाते श्रद्धालु। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed