फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Goods train stalled at Chandi Crossing for half an hour; long queues of vehicles on both sides.

Kasganj News: चांडी क्रॉसिंग पर आधे घंटे खड़ी रही मालगाड़ी, दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

Sat, 18 Jul 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 18 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Goods train stalled at Chandi Crossing for half an hour; long queues of vehicles on both sides.
फोटो 42 - कासगंज के अमांपुर रोड ​स्थित चांडी रेलवे क्रासिंग बंद होने से लगी वाहनों की कतारें। स
कासगंज। अमांपुर मार्ग स्थित चांडी रेलवे फाटक पर शनिवार दोपहर करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रहने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चांडी रेलवे फाटक पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे मालगाड़ी खड़ी होने के कारण क्रॉसिंग बंद थी। इसके चलते फाटक बंद रहा और अमांपुर व कासगंज की ओर जाने वाले वाहन रुक गए। देखते ही देखते दोनों ओर बाइक, कार, ऑटो और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। गांव मामों निवासी राहुल कुमार ने बताया कि करीब 30 मिनट तक फाटक बंद रहने से बाइक सवार, स्कूली बच्चे और अन्य वाहन चालक तेज धूप में इंतजार करने को मजबूर रहे। कई लोगों ने समय बचाने के लिए वैकल्पिक ग्रामीण मार्गों का सहारा लेकर अपने गंतव्य की ओर रुख किया। दोपहर करीब 2:35 बजे मालगाड़ी के रवाना होने के बाद क्रॉसिंग को खोला गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। हालांकि जाम पूरी तरह सामान्य होने में कुछ समय लगा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेल मार्ग पर ब्लॉक लेकर कार्य कराया जा रहा था। इसी के चलते मालगाड़ी को रोका गया था। कार्य पूरा करने के बाद क्रॉसिंग से वाहनों को निकाला गया।

फोटो 42 - कासगंज के अमांपुर रोड स्थित चांडी रेलवे क्रासिंग बंद होने से लगी वाहनों की कतारें। स

फोटो 42 - कासगंज के अमांपुर रोड स्थित चांडी रेलवे क्रासिंग बंद होने से लगी वाहनों की कतारें। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed